होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा
 
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा
Updated: 11/5/2026 10:12:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा
*जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह
*10 ग्रामीण एवं 4 नगरीय क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने किया प्रतिभाग, बिल्हौर के खिलाड़ियों का शनदार प्रदर्शन
*खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं : जिलाधिकारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 10 ग्रामीण एवं 4 नगरीय क्षेत्रों के विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेलों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर खेल एवं शिक्षा दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की प्रतिभा पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में सहभागिता से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग और अनुशासन की भावना विकसित होती है। विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
*दौड़, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम*
प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक एवं चक्का फेंक सहित अनेक खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें सभी विकासखंडों के खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बिल्हौर विकासखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री रवि कुमार सिंह ने खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं अपनी टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम में पीएम श्री विद्यालय खेरसा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नर्वल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए बच्चों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों, शिक्षकों, खेल अनुदेशकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में सह-संयोजक श्री विकास तिवारी, श्री राजेश यादव एवं श्री सुरेश गौड़ का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिता का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाएं, युवाओं को नशे से बचाएं : डीएम
क्षेत्रीय ग्रामीण-भारत शिखर सम्मेलन में कूलपति ने पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने पर दिया जोर
महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश
सेवा शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ
सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :