होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाएं, युवाओं को नशे से बचाएं : डीएम
 
शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाएं, युवाओं को नशे से बचाएं : डीएम
Updated: 11/5/2026 10:24:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाएं, युवाओं को नशे से बचाएं : डीएम
-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तंबाकू मुक्त युवा 4.0 अभियान की समीक्षा, जागरूकता एवं प्रवर्तन गतिविधियां तेज करने के निर्देश
-जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।युवाओं को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में तंबाकू मुक्त युवा 4.0 अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने, जनजागरूकता गतिविधियां तेज करने तथा कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ भी दिलाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि तंबाकू एवं नशीले पदार्थों का सेवन युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ उनके भविष्य को भी प्रभावित करता है। इससे कैंसर, हृदय एवं श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। नशे की लत शिक्षा, कार्यक्षमता और पारिवारिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों एवं समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
टॉफी गाइडलाइन के तहत शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान (टॉफी/टीओएफईआई) गाइडलाइन का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तंबाकू निषेध संबंधी संकेतक प्रदर्शित करने, परिसरों को पूर्णतः तंबाकू मुक्त रखने तथा विद्यार्थियों के बीच नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित करने को कहा। शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय से दिशानिर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (कोटपा) के प्रावधानों पर भी चर्चा हुई। अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। धारा 6(क) के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा धारा 6(ख) के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों की बाहरी सीमा से 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। जिलाधिकारी ने इन प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को किशोरों एवं युवाओं के बीच तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए जनभागीदारी एवं निरंतर जागरूकता आवश्यक है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. विवेक चतुर्वेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री संदीप कुमार, उपजिलाधिकारी सदर श्री अनुभव सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएसए व मदर डेयरी के बीच समझौते पर हुए हस्ताक्षर
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा
क्षेत्रीय ग्रामीण-भारत शिखर सम्मेलन में कूलपति ने पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने पर दिया जोर
महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश
सेवा शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :