सीएसए व मदर डेयरी के बीच समझौते पर हुए हस्ताक्षर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि और मदर डेयरी फ्रूटस एंड वेजिटेबल नोएडा के बीच शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दुग्ध, प्रसंस्करण तकनीक, मूल्य संवर्धन, प्रशिक्षण तथा उद्योग विवि सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगा।कुलपति डॉ.संजीव गुप्ता व मदर डेयरी के सीनियर मैनेजर भूपेंद्र कुमार सिंह ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों, शोधार्थियों, पशुपालकों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। समझौता के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण एवं डेयरी तकनीक से संबंधित अत्याधुनिक तकनीकों का आदान-प्रदान, प्रशिक्षण कार्यक्रम, औद्योगिक भ्रमण, इंटर्नशिप, संयुक्त शोध कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। भूपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मदर डेयरी विवि के साथ मिलकर अनुसंधान, गुणवत्ता सुधार एवं तकनीकी नवाचार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान डॉ महक सिंह, डॉ अजीत सिंह,डॉ वी के त्रिपाठी, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. सीमा सोनकर, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. डी.सिंह, डॉ राम जी गुप्ता एवं मदर डेयरी से पवन यादव, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
|