क्षेत्रीय ग्रामीण-भारत शिखर सम्मेलन में कूलपति ने पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने पर दिया जोर
हिंदुस्तान न्यूज़ कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने मंगलवार को ताज होटल, लखनऊ में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर द्वारा आयोजित जलवायु शमन और अनुकूलन के लिए पुनर्योजी कृषि, जल और ऊर्जा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण-भारत शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होकर अपना व्याख्यान दिया। शिखर सम्मेलन में कुलपति डॉ गुप्ता ने पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देकर मृदा स्वास्थ्य सुधार, जल संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से ग्रामीण भारत को जलवायु परिवर्तन के प्रति अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सार्थक विशेष चर्चा की।इस दौरान कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री जे०पी०एस० प्रताप सिंह राठौर,उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, पद्मश्री प्रो० अशोक गुलाटी,पद्मभूषण डॉ० अनिल प्रकाश जोशी, जलपुरुष डॉ० राजेन्द्र सिंह , डायरेक्टर आई आई टी, कानपुर प्रो० मुनीन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहे।
|