एडीजी जोन ने लौह पुरुष की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा स्वयं को इसके प्रति समर्पित रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सरदार पटेल जी के अद्वितीय योगदान, दृढ़ संकल्प एवं राष्ट्र की एकता के प्रति उनके समर्पण का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
|