होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सौर ऊर्जा से रोशन होगा रामपुर भीमसेन, बनेगा सोलर मॉडल ग्राम
 
सौर ऊर्जा से रोशन होगा रामपुर भीमसेन, बनेगा सोलर मॉडल ग्राम
Updated: 10/30/2026 4:08:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सौर ऊर्जा से रोशन होगा रामपुर भीमसेन, बनेगा सोलर मॉडल ग्राम
*110.48 किलोवाट क्षमता के लगेंगे सौर संयंत्र, एक करोड़ रुपये से अधिक होंगे खर्च
*पंचायत भवन और सार्वजनिक परिसंपत्तियों में बढ़ेगा सौर ऊर्जा का उपयोग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत कल्याणपुर विकासखंड के ग्राम रामपुर भीमसेन को सोलर मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। गांव में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 110.48 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में आयोजित बैठक में परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही गांव में सौर ऊर्जा आधारित सुविधाओं के विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
ग्राम रामपुर भीमसेन का चयन मई 2025 में सोलर मॉडल ग्राम के रूप में किया गया था। इसके बाद नई दिल्ली स्थित बसुधा फाउंडेशन ने गांव का सर्वेक्षण एवं आवश्यक अध्ययन कर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के निर्धारित मानकों के अनुरूप डीपीआर तैयार की। बैठक में यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी ने डीपीआर का प्रस्तुतीकरण किया। विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद जिलाधिकारी ने इसे अनुमोदित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आगामी प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
परियोजना के अंतर्गत गांव में कुल 110.48 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। इसकी कुल अनुमानित लागत 1 करोड़ 28 हजार 13 रुपये है। इसमें 96 लाख 62 हजार 945 रुपये केंद्रीय वित्तीय सहायता के रूप में प्रस्तावित हैं, जबकि 3 लाख 65 हजार 68 रुपये का अंशदान स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। परियोजना के क्रियान्वयन से गांव में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और सार्वजनिक सुविधाओं में सौर ऊर्जा की भागीदारी बढ़ेगी।
योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक गांव को सोलर मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा प्रति ग्राम एक करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के साथ पंचायत भवन, अन्य पात्र सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को सौर ऊर्जा आधारित सुविधाओं से सुसज्जित करना है। रामपुर भीमसेन में इस परियोजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण स्तर पर स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी श्री राकेश, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, जलनिकासी और हरियाली के लिए बनेगा नया विकास खाका
जिलाधिकारी ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
विद्यार्थियों को मिली विश्वविद्यालय के नियमों की जानकारी, समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
चक्रवाती तूफान (अर्नब) से बचाव हेतु दिया गया प्रशिक्षण
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :