होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जिलाधिकारी ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
 
जिलाधिकारी ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Updated: 10/30/2026 1:26:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
-सुरक्षा व्यवस्था, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं सीसीटीवी निगरानी का लिया जायजा, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के दृष्टिगत जनपद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
इस दौरान उन्होंने कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज एवं जे.एन.के. इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा परीक्षा कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा प्रत्येक अभ्यर्थी का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाए। 
सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी रखी जाए और कंट्रोल रूम को सक्रिय रखते हुए प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
 सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही न होने दें।
जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के लिए कुल 9,288 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी 21 परीक्षा केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी तैनात अधिकारियों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी रखने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, जलनिकासी और हरियाली के लिए बनेगा नया विकास खाका
सौर ऊर्जा से रोशन होगा रामपुर भीमसेन, बनेगा सोलर मॉडल ग्राम
विद्यार्थियों को मिली विश्वविद्यालय के नियमों की जानकारी, समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
चक्रवाती तूफान (अर्नब) से बचाव हेतु दिया गया प्रशिक्षण
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :