होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, जलनिकासी और हरियाली के लिए बनेगा नया विकास खाका
 
औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, जलनिकासी और हरियाली के लिए बनेगा नया विकास खाका
Updated: 10/30/2026 9:50:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, जलनिकासी और हरियाली के लिए बनेगा नया विकास खाका
*औद्योगिक क्षेत्रों की होगी मैपिंग, जरूरत के मुताबिक विकसित होंगी बुनियादी सुविधाएं*
*जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा वसूले जाने वाले टैक्स की 60 प्रतिशत धनराशि संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर खर्च करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अंतर्गत धूलमुक्त सड़कें, बेहतर जलनिकासी व्यवस्था, हरित क्षेत्र और पार्क विकसित किए जाएंगे। शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों ने जनपद में जिला प्रशासन द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण एवं पैचवर्क कार्यों की सराहना भी की।
जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्रों के सुव्यवस्थित विकास के लिए उनकी मैपिंग कराने और मौजूदा बुनियादी सुविधाओं का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम जिन औद्योगिक क्षेत्रों से टैक्स वसूल करता है, वहां प्राप्त कुल टैक्स की 60 प्रतिशत धनराशि संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर खर्च करने के उद्देश्य से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। इसमें सड़कों को धूलमुक्त बनाने, ड्रेनेज व्यवस्था सुदृढ़ करने, ग्रीन एरिया एवं पार्क विकसित करने के साथ अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएं। बेहतर आधारभूत सुविधाओं से उद्यमियों को सहूलियत मिलने के साथ औद्योगिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित होगा।
बैठक में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने दीपावली से पूर्व पैचवर्क कार्य पूरे कराने तथा निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान उद्यमियों एवं व्यापारियों ने सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
*प्रोजेक्ट गिफ्ट से सुधरेगी यातायात व्यवस्था*
इसके बाद आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारियों को शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए संचालित प्रोजेक्ट गिफ्ट (Guiding Infrastructure For Traffic) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 40 प्रमुख चौराहों को व्यवस्थित किया जाएगा। इन चौराहों पर आवश्यकता के अनुसार लेफ्ट फ्री व्यवस्था, यू-टर्न, दिशा-सूचक बोर्ड, रोड साइनेज और रोड मार्किंग सहित अन्य यातायात सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
इससे वाहन चालकों को चौराहों पर पहुंचने से पहले ही सही दिशा एवं मार्ग की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही यातायात का दबाव कम करने और जाम की समस्या से राहत दिलाने में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी ने व्यापारी संगठनों से यातायात सुधार के प्रयासों में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन अपने सदस्यों को दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने के लिए जागरूक करें। सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं होने से आवागमन सुगम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी।
बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने झकरकटी बस अड्डे से कुछ जनपदों के लिए संचालित बसों को विकास नगर बस अड्डे पर स्थानांतरित करने तथा झकरकटी पुल पर बसों की पार्किंग प्रतिबंधित करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
व्यापारियों ने 30 एवं 31 मार्च 2023 को कोपरगंज में हुए अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों की समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने बताया कि न्यू हमराज बिजनेस सेंटर में प्रतिष्ठान स्थापित करने के बाद भी स्थायी बिजली कनेक्शन एवं मीटर की आवश्यकता बनी हुई है। वर्तमान में अस्थायी बिजली व्यवस्था महंगी पड़ रही है। व्यापारियों ने स्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की।
जिलाधिकारी ने केस्को सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनका समाधान आपसी समन्वय से कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग एवं केस्को के संबंधित अधिकारी, उद्यमी श्री उमंग अग्रवाल, श्री विनोद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता ‘कुक्कू’, जिला महामंत्री श्री राजकुमार भगतानी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रतन सिंह सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सौर ऊर्जा से रोशन होगा रामपुर भीमसेन, बनेगा सोलर मॉडल ग्राम
जिलाधिकारी ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
विद्यार्थियों को मिली विश्वविद्यालय के नियमों की जानकारी, समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
चक्रवाती तूफान (अर्नब) से बचाव हेतु दिया गया प्रशिक्षण
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :