चक्रवाती तूफान (अर्नब) से बचाव हेतु दिया गया प्रशिक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और भारतीय विद्युत सोसायटी स्टेट डिजास्टार सेल जिला अधिकारी कानपुर नगर महोदय और अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व के निर्देशानुसर द्वारा तिलक नगर स्थित नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, लखन कुमार शुक्ला, मुख्य प्रशिक्षक, आपदा प्रबंधन, कानपुर और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी स्टेट डिजास्टार सेल और जुगवीर सिंह लांबा आपदा विशेषज्ञ ने बताया की बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclone Arnab) के प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से कानपुर नगर में मौसम के तेजी से बदलते मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. मौसम विभाग (IMD) द्वारा 28 से 31 अक्टूबर के बीच जिले में भारी बारिश, वज्रपात (बिजली गिरने) और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है.इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनहानि और नुकसान को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया. लखन कुमार शुक्ला ने बताया तेज हवा ,तूफान, तेज बारिश बिजली कड़कने पर मोबाइल का उपयोग या बिजली से चलने वाले उपकारनो का उपयोग कम से कम करें याद आप रोड पर हैं तो बड़ी होल्डिंग से बिजली के खम्भो से दूर रहे पेड़ के नीचे न खड़े हो सुखे स्थान पर खड़े हो विधुत के सुचालक से दुरी बनाये लोगो की सहायता करे जिला प्रशासन से मदद लें अपना पास के लिए पुलिस स्टेशन फायर ब्रिगेड का नंबर अपना पास रखें हैं आपदा प्रबंधन का टोल फ्री नंबर 1077 या 112 नंबर पर सहायता के लिए फोन करें अफ़वाहों का खंडन करें अफ़वाह न फ़ेलने दे ट्रेनिंग में अग्नि सुरक्षा और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें सीपीआर ,हड्डी टूट जाने पर, ब्लीडिंग आदि के समय पर लोगों के जीवन को बचाने के लिए क्या करें और क्या न करें बताया गया तिकोनी पट्टी से बैंडेजिंग, कैजुअल्टी का लोडिंग और लोडिंग का डेमो दिया गया। प्रशिक्षण में भारतीय रेड क्रॉस के सचिव आरके सफर ने अपने विचार व्यक्त किये प्रशिक्षण में शिक्षिकाएं रेखा बाजपेयी प्रियंका गौतम ऋषिका मिश्रा रेनू आनंद विद्यालय की बालिकाये उपस्थित रही |
|