होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने स्तनपान को जन-आंदोलन बनाने का किया आह्वान
 
एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने स्तनपान को जन-आंदोलन बनाने का किया आह्वान
Updated: 7/31/2026 10:57:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने स्तनपान को जन-आंदोलन बनाने का किया आह्वान
- स्तनपान कराने की राष्ट्रीय दर 63.7 प्रतिशत से घटकर 55.8 प्रतिशत हुई- माँ का दूध बच्चे के लिए साबित होता है पहला टीका 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, कानपुर द्वारा शुक्रवार को जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर के बाल रोग विभाग, में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, कानपुर के अध्यक्ष डॉ. जे. के. गुप्ता, सचिव डॉ. शैलेन्द्र गौतम, प्रो. डॉ. अरुण आर्य तथा डॉ. अमितेश यादव ने संबोधित किया। उन्होंने वार्ता के दौरान बताया कि वर्ष 2026 की थीम (बे्रस्टफीडिंग फाॅर ए सस्टेंएबल स्टार्ट इन लाइफ स्टेªंथ व्हाॅट् वर्क) है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नवजात शिशु को जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत प्रदान करना, माताओं को स्तनपान के लिए सक्षम बनाना तथा समाज में स्तनपान के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। इस अवसर पर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, कानपुर ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत 1 से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों की घोषणा भी की। डॉ. जे. के. गुप्ता ने कहा कि माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) शिशु का पहला टीका है। यह संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करता है तथा शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है। उन्होंने कहा कि जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारम्भ करना, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देना तथा छह माह के बाद उचित ऊपरी आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना प्रत्येक परिवार का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों मुताबिक भारत में जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारम्भ कराने की दर 41.8 प्रतिशत से बढ़कर 50.1 प्रतिशत हुई है, जो सकारात्मक संकेत है। लेकिन चिंता का विषय यह है कि छह माह तक केवल स्तनपान कराने की राष्ट्रीय दर 63.7 प्रतिशत से घटकर 55.8 प्रतिशत हो गई है। उत्तर प्रदेश की स्थिति और भी चिंताजनक है, जहाँ यह दर 59.7 प्रतिशत से घटकर मात्र 34.6 प्रतिशत रह गई है। इसका अर्थ है कि प्रदेश के लगभग दो-तिहाई शिशु जीवन के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि माँ का दूध केवल पोषण ही नहीं बल्कि शिशु के मस्तिष्क के विकास, बेहतर बुद्धिलब्धि, रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा भविष्य में मोटापा, मधुमेह, एलर्जी, अस्थमा और अनेक दीर्घकालिक रोगों से सुरक्षा भी प्रदान करता है। वैज्ञानिक अध्ययनों से यह भी सिद्ध हुआ है कि केवल स्तनपान कराने से अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम (एसआईडीएस) का जोखिम लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है। जन्म के बाद दूध न मिलने से पनपती है बीमारियां विशेषज्ञों ने बताया कि जिन शिशुओं को जन्म के बाद केवल माँ का दूध नहीं मिलता, उनमें अनेक गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इनमें नवजात सेप्सिस (रक्त संक्रमण), गंभीर दस्त एवं गैस्ट्रोएंटेराइटिस, निमोनिया एवं अन्य श्वसन संक्रमण, कान का संक्रमण (ओटाइटिस मीडिया), नेक्रोटाइजिंग एंटेरोकॉलाइटिस (विशेषकर समय से पूर्व जन्मे शिशुओं में), कुपोषण, आयरन की कमी से एनीमिया, बार-बार होने वाले संक्रमण, एलर्जी, एक्जिमा, अस्थमा, सीलिएक रोग, इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज, टाइप-1 एवं टाइप-2 मधुमेह, बचपन में मोटापा, मेटाबोलिक सिंड्रोम तथा अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम (एसआईडीएस) जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। शोधों से यह भी संकेत मिलता है कि स्तनपान से वंचित बच्चों में भविष्य में कुछ प्रकार के बाल्यकालीन कैंसर, विशेषकर ल्यूकेमिया, का खतरा भी अपेक्षाकृत अधिक हो सकता है। इसलिए जीवन के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध शिशु के स्वस्थ विकास और रोगों से सुरक्षा का सबसे प्रभावी, सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रो. डॉ. राजेश कुमार ठाकुर को FICOI फेलोशिप से सम्मानित
(UPUMS), आउटरीच प्रोग्राम समिति ने विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया आयोजन
दस्त से बचाव हेतु आमजन को ओआरएस के सही उपयोग के प्रति किया जागरूक
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
ओआरएस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :