होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत हुए जागरूकता व्याख्यान
 
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत हुए जागरूकता व्याख्यान
Updated: 8/4/2026 8:07:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत हुए जागरूकता व्याख्यान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के यूटिलिटी भवन में "नशा मुक्ति केंद्र" विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  रमेश कुमार, क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, लखनऊ मंडल रहे। उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर  विमल कुमार साहू, सहायक क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, लखनऊ मंडल ने नशा मुक्ति केंद्रों की भूमिका, परामर्श सेवाओं तथा नशा छोड़ने के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। व्याख्यान के उपरांत विद्यार्थियों के साथ एक प्रश्नोत्तरी एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नशे से भरे संबंधित विभिन्न जिज्ञासाएँ व्यक्त कीं तथा विशेषज्ञों ने उनके प्रश्नों के व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक उत्तर दिए। विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर बल दिया तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. एकता शर्मा, प्रोफेसर, कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस द्वारा डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं डॉ. संघमित्रा महापात्र, सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, व्याख्यान के अंत में सभी प्रतिभागियों ने "नशा मुक्त भारत" के निर्माण हेतु स्वयं नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली |

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीयूएमएस, सैफई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प समारोह का आयोजन
3 से 7 अगस्त तक चलेगा स्कूल आधारित टीडी डीपीटी टीकाकरण अभियान, 60 हजार बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच
विश्व स्तनपान सप्ताह-2026 का जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में शुभारंभ
यूपीयूएमएस में ‘अमृत भारत फार्मेसी’ का शुभारंभ, मरीजों को किफायती दरों पर मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण दवाएं
एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने स्तनपान को जन-आंदोलन बनाने का किया आह्वान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :