जिले में चेहल्लुम के जुलूस में उमडा अकीदत मंदों का जनसैलाब
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l यौमे आसूरा के चालीस दिन बाद करबला के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला चेहल्लुम के मौके पर जिले में ताजिया जुलूस निकाला गया जिसमे हजारों अकीदत मंदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि एहतियात के तौर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था रही और जिले के क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी लगातार मानीटरिंग करते रहे।चेहल्लुम के मौके पर कस्बे के इमाम चौक से ताजिया निकाले गए। अपने परम्परागत मार्ग से होकर करबला में सुपुर्द ए आब किए गए। जबकि इसके पहले सोमवार रात भी कस्बे में ताजिया निकाले गए थे। इस दौरान ढोल ताशो पर मातमी धुन और या हुसैन की सदाएं गूंजती रही। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल मुस्तैदी से डटा रहा जबकि पुलिस विभाग व पुलिस विभाग व अधिकारीगण लगातार भ्रमण कर जुलूस पर नजर बनाए रहे, जबकि जुलूस ए हुसैनी में जगह जगह लंगर और शीतल पेय का इंतजाम किया गया था और हजारों अकीदतमंदों की भीड़ मौजूद रही।