ओवरस्पीड वाहनों पर लगेगी लगाम, यातायात पुलिस को मिली आधुनिक इंटरसेप्टर मोटर साइकिलें
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा यातायात पुलिस हमीरपुर को उपलब्ध कराई गई 02 आधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल वाहनों को पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इन इंटरसेप्टर वाहनों को यातायात पुलिस में शामिल किया गया है। ये वाहन विशेष रूप से ओवरस्पीड, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही के लिए उपयोग किए जाएंगे। इन आधुनिक इंटरसेप्टरमोटरसाइकिलों के माध्यम से यातायात पुलिस को त्वरित रूप से विभिन्न मार्गों पर पहुंचने, संदिग्ध एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर निगरानी रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायता मिलेगी। साथ ही जनपद के प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा। हमीरपुर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सुरक्षित यात्रा को अपनी प्राथमिकता बनाएं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात एवं अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।