यूपी मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव बने राजेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में चुनाव संपन्न हुए। संगठन के चुनाव में प्रदेश के 58 जिलों के पदाधिकारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उपस्थित हुए, चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह से लोकतांत्रिक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री कानपुर में कार्यरत विजयनगर निवासी राजेश सिंह को निर्विरोध रूप से एथलेटिक्स एसोसिएशन का महासचिव चुना गया, उनके नाम के घोषणा होते ही पूरे सभागार में हर्ष की लहर दौड़ गई। आए हुए सभी प्रतिनिधियों ने तालियोंं से स्वागत किया। नव निर्वाचित महासचिव राजेश सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है कि प्रदेश के 58 जिलों के प्रतिनिधियो ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है, मेरा लक्ष्य उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना, बुजुर्ग खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करना है। उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन में ओमप्रकाश निषाद को उपाध्यक्ष एवं डॉक्टर अजय कुमार पाल कों कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सभी के निर्वाचन पर विनय अवस्थी, नीरज शर्मा, देवेंद्र त्रिपाठी, शिव प्रताप सिंह, पंचरत्न सिंह, अमर सिंह, द्वारिका शाह, हर्षित शुक्ला, अनूप अग्निहोत्री, शिव यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
|