कुरारा के किशोरीधाम गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी पीडीए चौपाल का हुआ आयोजन
पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जातियों का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित - लोटनराम निषाद
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कस्बा कुरारा के किशोरीधाम गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी पी डी ए चौपाल का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोटन राम निषाद समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लोटनराम निषाद ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश के हालात खराब है बेरोजगारी बढ़ रही है मंहगाई चरम पर है।गरीब गरीब है अमीर अमीर होता चला जा रहा है।पिछड़ा दलित अल्प संख्यक जातियों का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सर्व समाज के नेता है।भाजपा सरकार पेपर लीक कराकर छात्रों युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही।आप लोगों से अपील है समाजवादी पार्टी को अपना वोट देकर हम सब के नेता अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करे। पुष्पेंद्र यादव पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हमीरपुर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को प्रलोभन देकर वोट हासिल करना चाहती है।इसलिए इससे आप लोग सावधान रहे।सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी माया बाल्मीकि ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी पार्टी है।लोगों को गुमराह कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है।सरकार ने महिलाओं को बीस बीस हजार रुपए देने का झूठा अश्वासन दिया है। यह केवल महिलाओं का वोट हासिल करने के लिए किया।भाजपा सरकार की करनी एवं कथनी में अंतर है इनके झांसे में न आए सभी लोग समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए।जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति धर्म के लोगों को लेकर चल रही ।भाजपा सरकार की कार्य प्रणाली से जनता ऊब चुकी है इस बार सपा की सरकार आना तय है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक उदयप्रकाश, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, पुष्पेंद्र यादव पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक , संजय यादव पूर्व प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख कुरारा, हमीरपुर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति ,पूर्व जिला अध्यक्ष राजबहादुर पाल,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शुभकरण सिंह परिहार,शिवशरण यादव,गोकुल राजपूत,नीलम यादव आदि लोगों ने संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सलीम सिद्दकी,वर्षा नामदेव नगर अध्यक्ष सपा महिला सभा कुरारा मैयाराम वर्मा पूर्व चेयरमैन, राजेश सविता, नंदकिशोर शिवहरे,कुलदीप शुक्ला,भोला यादव,अवधेश यादव आदि काफी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का आयोजन संजय यादव ने किया और संचालन रणबहादुर यादव ने किया ।