कुलपति ने कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर का किया भ्रमण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय परिसर का कुलपति डा० संजीव गुप्ता द्वारा भ्रमण किया गया तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। महाविद्यालय में उपलब्ध शिक्षकों एवं शैक्षणिक कार्मिकों की जानकारी के साथ सभी संकाय सदस्यों के साथ बैठक की। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफे० (डा०) डी० सिंह द्वारा महाविद्यालय की विस्तृत जानकारी दी गई। कुलपति ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को अतिशीघ्र सुदृढ करने की बात कही। उन्होंने सभी संकाय सदस्यों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों द्वारा आपस में सामन्जस्य बनाते हुये महाविद्यालय की उन्नति हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये। कुलपति का स्वागत अधिष्ठाता डॉक्टर डी सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक/अधिकारी उपस्थित रहे।
|