होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी ने बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु का किया औचक निरीक्षण
 
जिलाधिकारी ने बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु का किया औचक निरीक्षण
Updated: 8/22/2026 2:54:00 AM By Reporter-

जिलाधिकारी ने बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु का किया औचक निरीक्षण 
कार्य में ढिलाई पर सेतु निगम के अधिशासी अभियंता व ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जिलाधिकारी  अभिषेक गोयल ने बेतवा नदी पर निर्माणाधीन सेतु का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता तथा श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बेतवा एवं यमुना नदियों पर लगभग ₹302 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुलों के कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
मौके पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध न होने तथा केवल एक लॉन्चर के माध्यम से कार्य संचालित किए जाने पर उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में विलंब के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
*ठेकेदार पर पेनल्टी एवं भुगतान में कटौती के निर्देश
जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में लापरवाही एवं निर्धारित संसाधनों की उपलब्धता न कराने के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर नियमानुसार कड़ी पेनल्टी अधिरोपित करते हुए भुगतान में कटौती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्माण कार्य में आवश्यक क्रेन, लॉन्चर एवं अन्य संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
*एक सप्ताह में मार्ग से निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान पुल के पहुंच मार्ग पर सेतु निगम द्वारा रखे गए मलबे, बोल्डर एवं अन्य निर्माण सामग्री के कारण सड़क की स्थिति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर मार्ग से समस्त मलबा एवं निर्माण सामग्री हटाकर सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग खाली होते ही सड़क निर्माण/मरम्मत की आवश्यक कार्रवाई तत्काल प्रारंभ कर उसे शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन एवं राहगीरों को आवागमन में हो रही असुविधा से राहत मिल सके।
*श्रमिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी श्रमिकों द्वारा अनिवार्य रूप से हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, जैकेट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी कार्यदायी संस्था अथवा अधिकारी द्वारा लापरवाही, गुणवत्ता से समझौता अथवा अनावश्यक विलंब किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही की पुनरावृत्ति होने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं का लिया जायजा
वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं का लिया जायजा
पतारा गांव से कावड़ यात्री कानपुर चंदन घाट के लिए रवाना
पीएलवी गणेश सिंह ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
सदर विधायक ने कंपोजिट विद्यालय पारा का किया औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :