पुलिस महानिदेशक, ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपराध/कानून-व्यवस्था,आगामी पर्व अन्य बिन्दुओं पर की समीक्षा गोष्ठी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध/कानून-व्यवस्था, आगामी पर्व बारावफात एवं रक्षाबंधन, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समीक्षा गोष्ठी में अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा कानपुर जोन के समस्त जनपदों में अपराध एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत की गयी तैयारियों, आगामी पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी व्यवस्थाओं, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही तथा सोशल मीडिया के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।