खजाना होने के चलते हनुमान जी की मूर्ति हटाने का किया प्रयास
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कस्बा सिसोलर स्थित विलोहटा मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित स्थान से हटाने का प्रयास किया गया है। मौके पर पुलिस द्वारा जांच की गई तो मूर्ति के आसपास के पत्थरों को हटाने का प्रयास किया जाना पाया गया। मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में खजाना होने की चर्चा के चलते खुदाई का प्रयास किया गया। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।