आइजीआरएस में हमीरपुर पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन
-अगस्त माह प्रदेश में पाया प्रथम स्थान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में हमीरपुर पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में हमीरपुर पुलिस को मिले 100 प्रतिशत अंक के आधार पर व पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में हमीरपुर पुलिस ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अन्तर्गत माह अगस्त में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।