होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  रेलवे की कैंटीनों-दुकानों में सप्लाई के 3200 कच्चे समोसे नष्ट, एक इकाई सील
 
रेलवे की कैंटीनों-दुकानों में सप्लाई के 3200 कच्चे समोसे नष्ट, एक इकाई सील
Updated: 9/3/2026 11:18:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

रेलवे की कैंटीनों-दुकानों में सप्लाई के 3200 कच्चे समोसे नष्ट, एक इकाई सील
- फैक्ट्री में मिला डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू, कराया नष्ट
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।  रेलवे की कैंटीनों और दुकानों में सप्लाई होने वाले समोसों की निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में गंभीर खामियां सामने आई हैं। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को रेल बाजार की तीन समोसा निर्माण इकाइयों पर छापा मारा गया। एक इकाई में डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू मिला, जबकि तीनों इकाइयों से कुल 3200 बिना तले समोसे और 25 किलो आलू मसाला भी नष्ट कराया गया। एक इकाई को सील करने के साथ ही 48 बोरियों में रखा 2384 किलो मैदा सीज किया गया।   सहायक आयुक्त (खाद्य)-II संजय प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मिली सूचना के आधार पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत रेल बाजार स्थित समोसा निर्माण इकाइयों की जांच की। टीम ने निर्मल कुमार मिश्र की समोसा निर्माण इकाई में छापा मारा तो परिसर में डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू और 400 बिना तले समोसे मिले। इन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। यहां से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और तैयार समोसे के कुल तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। बाद में बन्टू यादव की समोसा निर्माण इकाई की जांच की गई। यहां नौकर और मजदूर खाद्य पदार्थ तैयार करते मिले। परिसर में 800 बिना तले समोसे और पांच किलो आलू मसाला अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा पाया गया। टीम ने इसे नष्ट करा दिया। टीम ने निर्माण इकाई को सील कर दिया। रेल बाजार के हाता नंबर-दो स्थित मोहम्मद शोएब की समोसा निर्माण इकाई में टीम को 2000 बिना तले समोसे और 20 किलो तैयार आलू मसाला अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा मिला। इसे भी मौके पर नष्ट कराया गया। यहां से मैदा, रिफाइंड पामोलिन ऑयल और समोसा मसाला आलू के तीन नमूने लिए गए। इसके अलावा परिसर में 48 बोरियों में भंडारित 2384 किलो मैदा सीज किया गया।संजय प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों इकाइयों में तैयार होने वाले समोसे रेलवे की कैंटीनों और दुकानों में सप्लाई किए जाते हैं। कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल छह नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कार्यवाहक एआरटीओ ने संभाला प्रशासन का कार्यभार
कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद
एडीजी जोन ने आई0आई0टी0 कानपुर के डिप्टी डायरेक्टर के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर किया विचार-विमर्श
(IGRS) के मासिक मूल्यांकन में कानपुर जोन प्रथम
SAFE CITY MISSION के तहत महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षित यात्रा के लिए महत्वपूर्ण पहल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :