PET-2026 परीक्षा के सफल एवं सुचारु आयोजन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर, एस0एन0 साबत, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की अध्यक्षता में PET-2026 परीक्षा के सफल एवं सुचारु आयोजन के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित हुई।
इस बैठक मे अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आयुक्त कानपुर एवं झॉसी मण्डल, पुलिस महानिरीक्षक, झॉसी परिक्षेत्र, झॉसी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, जोन के समस्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा समस्त नोडल अधिकारी (प्रशासन एवं पुलिस) द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में दिनांक 25.10.2026, 30.10.2026 व 01.11.2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबंध, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विचार-विमर्श कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।