होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Updated: 10/23/2026 5:17:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
-बंदियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन, चिकित्सा और निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्थाओं का लिया जायजा |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अभिनव तिवारी ने जिला कारागार, कानपुर नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विचाराधीन बंदियों, सजायाफ्ता बंदियों और महिला बंदियों की बैरकों के साथ पाकशाला, कारागार अस्पताल तथा लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक, डिप्टी जेलर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सचिव ने बैरकों में बंदियों से संवाद कर उनके खानपान एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों ने बताया कि उन्हें नाश्ते में गुड़, चाय और दलिया दिया जाता है, जबकि दोपहर के भोजन में उड़द या राजमा की दाल, चावल, आलू-बैंगन एवं सोयाबीन की सब्जी और रोटी उपलब्ध कराई जाती है। बंदियों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई।
महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों ने बताया कि जेल में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) के माध्यम से उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। सचिव ने कारागार में उपलब्ध उपस्थिति रजिस्टर, आवागमन रजिस्टर और हेल्प डेस्क रजिस्टर का भी अवलोकन किया। सभी रजिस्टर उपलब्ध एवं पूर्ण पाए गए। कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से उनके भोजन, दवाइयों और उपचार की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। बंदियों ने बताया कि उन्हें हल्का एवं सुपाच्य भोजन दिया जाता है तथा समय-समय पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। चिकित्सक भी नियमित रूप से आकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। इस संबंध में किसी बंदी ने कोई शिकायत नहीं की। महिला बैरक में महिला बंदियों द्वारा दीपावली के अवसर पर तैयार किए गए मिट्टी के दीयों को भी सचिव ने देखा और उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने बुजुर्ग बंदियों को भजन-कीर्तन जैसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
सचिव अभिनव तिवारी ने कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष शिविर/वृहद सेवा शिविर में कारागार में बंदियों द्वारा तैयार की गई सामग्री का स्टॉल लगाया जाए, ताकि आमजन को उनके हुनर और उत्पादों के प्रति जागरूक किया जा सके।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जनवरी तक कानपुर के 40 प्रमुख चौराहों का होगा कायाकल्प, जाम से मिलेगी राहत
कानपुर में वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों ने किया निरीक्षण
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अब खेतों में प्रयोग से सीखेंगे किसान, दो मॉडल फार्म पर दिखेगा उपज और मुनाफे का अंतर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :