वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 (पुलिस मंथन) की संस्तुतियों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की समीक्षा हेतु गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा संस्तुति बिन्दुओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पुलिस कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार, जनोन्मुखी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने तथा कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए।
|