होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डेंगू रोगी मिलने पर बुखार सर्वेक्षण, जांच एवं सोर्स रिडक्शन अभियान
 
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डेंगू रोगी मिलने पर बुखार सर्वेक्षण, जांच एवं सोर्स रिडक्शन अभियान
Updated: 9/8/2026 8:46:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डेंगू रोगी मिलने पर बुखार सर्वेक्षण, जांच एवं सोर्स रिडक्शन अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर के मौखिक निर्देशों के अनुपालन में नोडल अधिकारी (वीबीडी) डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, लैब टेक्नीशियन गणेश शंखवार, सहयोगी संस्था पाथ के रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवकांत तथा जनपदीय टीम द्वारा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के यूजी बालिका छात्रावास में डेंगू रोगी पाए जाने के सापेक्ष की जा रही निरोधात्मक गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बुखार सर्वेक्षण एवं जांच, सोर्स रिडक्शन, लार्वीसाइडल स्प्रे सहित अन्य आवश्यक गतिविधियां कराई गईं तथा छात्रावास में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान कर डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के दो ब्लॉक एवं बाल छात्रावास के पांच ब्लॉक में मलेरिया निरीक्षक प्रभा सोनकर की टीम द्वारा सोर्स रिडक्शन, लार्वीसाइडल स्प्रे, बुखार सर्वेक्षण, इंडोर स्पेस स्प्रे, आवश्यक जांच तथा जनजागरूकता की गतिविधियां की गईं। यूजी बालिका छात्रावास में मच्छरों के प्रजनन स्थलों एवं उनसे होने वाली बीमारियों की रोकथाम के संबंध में तीन नोटिस जारी कर संबंधित लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा एवं आवश्यक बचाव उपायों की जानकारी दी गई।
*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर एवं फॉगिंग कराने के निर्देश*
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में मेहरबान सिंह का पुरवा, विकासखंड बिधनू तथा तात्या टोपे नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान द्वारा प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर एवं सोर्स रिडक्शन गतिविधियों का भौतिक निरीक्षण किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए आश्रय स्थलों पर रह रहे लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर निगम से समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से सायंकालीन फॉगिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया।
जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एंटमोलॉजिकल सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों से अपील की गई कि घरों एवं आसपास पानी एकत्र न होने दें तथा लार्वा पनपने वाले स्थानों की नियमित रूप से सफाई करें। जलभराव वाले स्थानों पर विभागीय मानकों के अनुसार आवश्यक लार्वानाशक उपाय किए जाने तथा मच्छरों से बचाव के लिए खुली त्वचा पर प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम का प्रयोग करने और शरीर के अधिकांश हिस्से को कपड़ों से ढककर रखने की सलाह दी गई।
जनपद में किए गए सर्वेक्षण के दौरान मोती मोहाल, हरबंश मोहाल, बीबीपुर, आर्य समाज मंदिर, निराला नगर, सुन्नी का मैदान, बाबूपुरवा, दहेली सुजानपुर गांव (रुद्र विहार), रतनपुर, दर्शन पुरवा, बिहारी मोहल्ला, रविदासपुरम, बसंत विहार नौबस्ता तथा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में कुल 928 घरों का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान 16 घरों में लार्वा धनात्मक पाए गए तथा 4,848 पात्रों की जांच की गई। लार्वा पाए गए सभी 16 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे तथा नालियों में लार्वीसाइडल स्प्रे भी कराया गया। दिनांक 07 सितम्बर 2026 की सायंकाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए आश्रय स्थलों के आसपास फॉगिंग कराई गई।
संचारी रोगों के संबंध में सूचना देने अथवा जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 संचालित हैं। हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर संबंधित क्षेत्र में टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
स्वास्थ्य शिविरों के अंतर्गत नौगवां गौतम में 52 सामान्य मरीजों को देखा गया, जिनमें 20 मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू की जांच की गई तथा सात नमूने डेंगू की जांच हेतु एसएसएच भेजे गए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पांच सामान्य मरीजों को देखा गया और पांच मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू की जांच की गई तथा पांच नमूने डेंगू जांच हेतु एसएसएच भेजे गए। मेहरबान सिंह का पुरवा में 64 सामान्य मरीजों का परीक्षण किया गया तथा आठ मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू की जांच की गई। शिविरों में मलेरिया के कोई मरीज धनात्मक नहीं पाए गए।
जनमानस से अपील की गई कि बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं तथा घर एवं आसपास मच्छरों के प्रजनन की स्थिति उत्पन्न न होने दें। संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता एवं सावधानी को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
संचारी रोगों के संबंध में सूचना देने अथवा आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 0512-2526005 पर संपर्क किया जा सकता है। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित क्षेत्र में टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
त्रुटिपूर्ण डाटा को किया जायेगा ऑनलाइन सत्यापित
भ्रष्टाचारियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़े एन एच ए आई मौन
कानपुर में 256 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र
यूपीयूएमएस कुलपति ने मेडिकल कॉलेज एवं 500 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
20 फुट के गड्ढे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नरमुंड की माला पहन जिलाध्यक्ष ने किया सत्याग्रह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :