गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान
-सूबेदार रणवीर सिंह ने छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता का पढ़ाया पाठ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने ओम प्रकाश ज्वाला देवी इंटर कॉलेज शुक्लागंज, उन्नाव में स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य हृदय राम वर्मा उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 08 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार रणवीर सिंह ने स्कूल परिसर मे उपस्थित छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया और बताया कि गंगा केवल एक नदी नहीं है बल्कि हमारे संस्कृति आस्था और जीवन का आधार है करोड़ों लोग इसकी जलधारा पर निर्भर हैं फिर भी यह नदी प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रही है गंगा में घरेलू कचरा प्लास्टिक औद्योगिक अपशिष्ट और अनुपचारित सीवर का पानी मिलाया जा रहा है जिससे इसका जल दूषित हो रहा है इससे न केवल जलजीवो को नुकसान पहुंचता है बल्कि मानव स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है हम सभी को चाहिए कि हम लोग गंगा में कचरा ना फेंके प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें अपने आसपास सफाई रखें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया और गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं पौधे वितरित किए गए।