होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जनपद में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ
 
जनपद में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ
Updated: 9/9/2026 10:35:00 PM By Reporter-

जनपद में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ
-मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण की रोकथाम पर रहेगा विशेष जोर
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ कल्प वृक्ष सभागार, कुछेछा, हमीरपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी, मुख्य सेविकाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता एवं केंद्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती अन्नपूर्णा जी की गरिमामयी उपस्थिति में रुद्राक्ष इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर, वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का पूर्वाह्न 11 बजे से सजीव प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से अवलोकन किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं तथा फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने व्यापक सहभागिता की।
सजीव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में जनपद में भी राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान पोषण जागरूकता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा कुपोषण से बचाव के संबंध में व्यापक जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की प्रमुख थीम में आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनवाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य हेतु नकद हस्तांतरण को प्रमुखता दी गई है।
जनपद में राष्ट्रीय पोषण माह 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस अवधि में आंगनवाड़ी केंद्रों पर सप्ताहवार निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा उनके परिवारों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कुपोषण की रोकथाम एवं स्वस्थ बाल विकास के लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति भिलवारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी इन्द्रपाल सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय पोषण माह को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लखनऊ- जबलपुर एक्सप्रेस का इचौली में पुन: ठहराव के लिए दिया ज्ञापन
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
दो दिन की वार्ता बेनतीजा: पांच दिन बैंकिंग और पीएलआई में मतभेद, कल देशभर में बैंक हड़ताल
गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :