भाजपा के कुशासन से किसान, मजदूर,नौजवान,गरीब,व्यापारी परेशान - दयाराम प्रजापति
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी द्वारा पी डी ए जनसंवाद कार्यक्रम ग्राम बिवार के राजचंद्रा गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री/एम एल सी दयाराम प्रजापति रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने कहा कि अखिलेश यादव किसान,गरीब , मजदूर,नौजवान के नेता है।भाजपा के कुशासन से किसान,नौजवान,गरीब,मध्यम वर्ग, मजदूर व्यापारी परेशान है।भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी चरम पर है।भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने से बाज नहीं आ रही है। पी डी ए समाज भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तरह से निर्णय कर चुका है इसलिए भाजपा पी डी ए समाज का उत्पीड़न कर रही है। पी डी ए समाज का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है इसलिए मैं आप लोगों से कहना चाहता हू कि समाजवादी पार्टी को वोट देकर समाजवादी पार्टी को जिताए और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि भाजपा सरकार के काले कारनामों से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है ।आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता है। माया बाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से किसान,नौजवान,गरीब,मजदूर परेशान है।भ्रष्टाचार,मंहगाई चरम पर है अखिलेश सर्व समाज के नेता है सभी का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है ।भाजपा सरकार ने महिलाओं को 20-20 हजार रूपए देने का वादा कर महिलाओं को गुमराह कर रही है ।भाजपा दलित विरोधी पार्टी है मै उपस्थित भाइयों,माताओं बहनों एवं बाल्मीकि समाज के भाइयों से कहना चाहती हूं कि समाजवादी पार्टी को अपना वोट दे और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए । अनिल अहिरवार पूर्व विधायक ने कहा कि पी डी ए समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करे।कार्यक्रम को नीलम यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी महिला सभा, गोकुल राजपूत विधान सभा अध्यक्ष राठ ,बीरबल चौधरी ,चंद्रावती वर्मा पूर्व प्रत्याशी राठ,मानवेंद्र यादव ब्लाक अध्य्यक्ष मुस्करा,शिवप्रसाद कुशवाहा,मायाराम वर्मा पूर्व चेयरमैन , मानप्यारे निषाद हिमांशु यादव,लोकेंद्र यादव,ओमप्रकाश सोनकर, कमलेश कुशवाहा आदि लोगों ने संबोधित किया ।केलारीक्रम में मुख्य रूप से चंद्रपाल यादव,वर्षा नामदेव नगर कुरारा ,श्याम वर्मा,रामसजीवन प्रजापति,छोटू पाठक,शिवनंदन वर्मा,पहलवान सिंह यादव , भानू प्रताप वर्मा,दलपत बुंदेला,मालती श्रीवास,राजकुमारी कुशवाहा ,मुकेश नामदेव, रामबाबू प्रजापति,रमैया प्रजापति,आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।