पुलिस आयुक्त ने छात्राओं को कराया कानून, साइबर सुरक्षा एवं एआई के प्रति जागरूक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।पुलिस की पाठशाला: “कानून का सम्मान, कानून से जीवन आसान” के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), चुन्नीगंज में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के साथ संवाद कर पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला हेल्प डेस्क, अपराध रजिस्टर एवं शस्त्रों के संबंध में जानकारी दी गई छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी एवं न्यू जेनरेशन से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक किया गया- जेन-जी की समस्याओं, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, एआई के बढ़ते प्रभाव, प्राइवेसी तथा रील से संबंधित सावधानियों और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा की गई छात्राओं को किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने तथा उपलब्ध हेल्पलाइन/सहायता तंत्र के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज सुश्री अंजना दहिया एवं प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज मौके पर मौजूद रहे।
|