होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  छात्रवृत्ति से वंचित न रहे कोई पात्र बच्चा, समय से पूरे कराएं आवेदन : डीएम
 
छात्रवृत्ति से वंचित न रहे कोई पात्र बच्चा, समय से पूरे कराएं आवेदन : डीएम
Updated: 9/19/2026 11:55:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

छात्रवृत्ति से वंचित न रहे कोई पात्र बच्चा, समय से पूरे कराएं आवेदन : डीएम
-प्रधानाचार्यों को दो दिन में आवेदनों का सत्यापन कर अग्रसारित करने के निर्देश 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आर्थिक अभाव किसी पात्र बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने। छात्रवृत्ति के आवेदन समय से पूरे कराना शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है। किसी विद्यालय या कॉलेज की लापरवाही से पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित हुआ तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की कलेक्ट्रेट में आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कई बच्चों की आगे की पढ़ाई और उससे जुड़े सपने इस सहायता पर निर्भर होते हैं। धन के अभाव में किसी बच्चे की पढ़ाई न छूटे, इसके लिए विद्यालय और कॉलेज छात्रवृत्ति आवेदनों को प्राथमिकता से निर्धारित समय सीमा में पूरा कराएं। संस्थान स्तर पर आवेदन लंबित रहने अथवा किसी अन्य लापरवाही के कारण कोई पात्र बच्चा छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहना चाहिए।समीक्षा में कक्षा 9-10 के 5,967 और कक्षा 11-12 के 4,266 आवेदन शैक्षणिक संस्थानों के स्तर पर प्रक्रिया में पाए गए। जिलाधिकारी ने इन सभी आवेदनों का अगले दो दिनों में सत्यापन कर अग्रसारित करने के निर्देश दिए।दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समीक्षा में पाया गया कि 40 शैक्षणिक संस्थानों में छात्रवृत्ति पोर्टल पर मास्टर डाटा अपडेट करने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने इसे 26 सितंबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के संबंध में सभी शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनके आवेदन 28 सितंबर तक अग्रसारित करने को कहा गया। कक्षा 9-10 और कक्षा 11-12 के अधिक आवेदन लंबित रखने वाले विद्यालयों की भी अलग से समीक्षा की गई। इनमें जनसेवा इंटर कॉलेज प्रेमपुर, पं. गुरु प्रसाद गया प्रसाद इंटर कॉलेज, चौ. अयोध्या प्रसाद हायर सेकेंडरी स्कूल, यूनाइटेड एजूकेशन बिल्हौर, आयशा सिद्धिकी और हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज शामिल रहे। इन संस्थानों को लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने कहा कि कॉलेज स्तर पर छात्रवृत्ति संबंधी कार्य में लापरवाही अथवा किसी पात्र छात्र-छात्रा के छात्रवृत्ति से वंचित रहने की स्थिति में संबंधित प्राचार्य अथवा प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गत वर्ष की तुलना में कम छात्रवृत्ति आवेदन कराने वाले कॉलेजों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए।बैठक में डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
छात्रवृत्ति से वंचित न रहे कोई पात्र बच्चा, समय से पूरे कराएं आवेदन : डीएम
900 माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों तक डिजिटल कौशल कार्यक्रम का किया विस्तार
राजनीतिक दलों की मौजूदगी में परखी जा रहीं ईवीएम-वीवीपैट
सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट
तीन लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ से रोशन होगा कानपुर, मोतीझील में जलेंगे 76 हजार दीये
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :