“सेवा संकल्प अभियान” के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण द्वारा अन्ध विद्यालय नेहरू नगर में वितरित किये निःशुल्क कृत्रिम सहायक उपकरण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर :जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा अवगत कराया गया कि, दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को “सेवा संकल्प अभियान” के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कानपुर नगर द्वारा अन्ध विद्यालय नेहरू नगर, कानपुर में मुख्य अतिथि मा० सांसद श्री रमेश अवस्थी जी एवं विशिष्ट अतिथि मा० विधायक गोविन्द नगर श्री सुरेन्द्र मैथानी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।उनके द्वारा 50 दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल, 05 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 49 दिव्यांगजन को ब्रेल किट, 48 दिव्यांगजन को स्मार्ट केन, 38 दिव्यांगजन को कान की मशीन, 63 दिव्यांगजन को एम०आर०ओ० किट, 07 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर आदि कुल 260 दिव्यांगजन को निःशुल्क कृत्रिम सहायक उपकरण वितरित किये गये। साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना तथा ओ लेवल योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये गये।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया तथा योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपील की गयी। मा० विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने अपने सम्बोधन में कहा सरकार दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील है। दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं से सरकार द्वारा लाभान्वित कराया जा रहा है। जब से सरकार बनी तब से दिव्यांगजन के लिये निरन्तर कार्य कर रही है तथा समय-समय पर शिविरों को आयोजित कर दिव्यांगजन को लाभान्वित कराया जा रहा है।इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कानपुर नगर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कानपुर नगर, प्रधानाचार्य, इन्द्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे।(विनय उत्तम)जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कानपुर नगर।