होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  दीपावली से पहले शहर की सड़कें हों दुरुस्त, स्ट्रीट लाइट से जगमग हों प्रमुख मार्ग
 
दीपावली से पहले शहर की सड़कें हों दुरुस्त, स्ट्रीट लाइट से जगमग हों प्रमुख मार्ग
Updated: 10/2/2026 6:00:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दीपावली से पहले शहर की सड़कें हों दुरुस्त, स्ट्रीट लाइट से जगमग हों प्रमुख मार्ग
-नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, केडीए, यूपीसीडा और एनएचएआई को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश
-जिलाधिकारी ने कॉन्ट्रैक्टर्स से किया सीधा संवाद, गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय, केडीए उपाध्यक्ष श्री अंकुर कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन एवं यूपीसीडा की एसीईओ दीक्षा जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह  सहित नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, केडीए, यूपीसीडा एवं एनएचएआई के अधिकारी तथा संबंधित कॉन्ट्रैक्टर्स उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कॉन्ट्रैक्टर्स से सीधा संवाद कर शहर की सड़कों की स्थिति एवं चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि त्योहारों को देखते हुए सभी कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ युद्धस्तर पर कार्य करें। दीपावली से पहले शहर की चिह्नित क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कर आवागमन योग्य बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।
जिलाधिकारी ने नगर निगम को दीपावली से पूर्व प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि में शहर की सड़कें पर्याप्त रोशनी से जगमग रहें। साथ ही कूड़ा उठान एवं निस्तारण व्यवस्था को भी प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय ने बताया कि अस्पतालों एवं स्कूलों को जोड़ने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा।
बैठक में जलभराव एवं बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की भी समीक्षा की गई। इनमें सर्वोदय नगर स्थित खादी ग्रामोद्योग क्षेत्र, पोस्टमार्टम हाउस से नरेंद्र मोहन सेतु, पनकी प्लांट, शताब्दी नगर रोड, पनकी रामगंगा एनक्लेव के आसपास, गोपाला टावर्स से नमक फैक्ट्री चौराहा, गोविंद नगर विद्युत कॉलोनी, बर्रा साउथ सिटी से बनपुरवा पुल मार्ग, भौंती-सचेंडी मार्ग, पनकी तिराहा साइट-1, मोतीझील, गुरु गोबिंद सिंह द्वार, बर्रा-2, बर्रा-8 पुल से पहले देवकी टॉकीज के आसपास, अस्पताल रोड, मॉल रोड, कालपी रोड, जरीब चौकी, फजलगंज एवं संतनगर सहित अन्य सड़कें शामिल हैं।
बैठक में  सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अन्य अधिकारी एवं कॉन्ट्रैक्टर्स भी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बापू के विचारों पर चलकर ही देश पहुँचेगा उन्नति के शिखर पर: एआरटीओ
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके आदर्शों पर की गई चर्चा
गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण एवं स्वतंत्रता संग्राम
“सेवा संकल्प अभियान” के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण द्वारा अन्ध विद्यालय नेहरू नगर में वितरित किये निःशुल्क कृत्रिम सह
पुलिस आयुक्त ने दो महान विभूतियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :