हर बूथ पर जुटें कार्यकर्ता, एक भी नव मतदाता न छूटे : अनिल दीक्षित
- 24 अक्टूबर को सभी पोलिंग स्टेशनों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।अनिल दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता सक्रिय रहकर सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नव मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चल रहे अभियान के तहत 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियों का मतदाता पंजीकरण कराया जाएगा। साथ ही विवाह के बाद दूसरे स्थान पर आई बेटियों और बहुओं का वर्तमान पते पर नाम जुड़वाने में सहयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने की अपील की। बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीमा एमबीए, राधा सैनी, जीतू कश्यप, सुरेश गुप्ता, जिशान अहमद हर्षित श्रीवास्तव ‘लाला’, शिवेंद्र दुबे, श्याम कुमार और रवि सिंह मनीष दीक्षित पीयूष आनंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।