होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  बिज़नेस  »  एसबीआई फाउंडेशन और आईआईटी कानपुर की पहल से 30 स्टार्टअप को ₹2.64 करोड़ की सहायता
 
एसबीआई फाउंडेशन और आईआईटी कानपुर की पहल से 30 स्टार्टअप को ₹2.64 करोड़ की सहायता
Updated: 10/28/2026 10:15:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

एसबीआई फाउंडेशन और आईआईटी कानपुर की पहल से 30 स्टार्टअप को ₹2.64 करोड़ की सहायता
-8,000 से अधिक किसानों और 4,000 से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचीं |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (SIIC) ने एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से 30 नवाचार आधारित स्टार्टअप की प्रगति और उनके प्रभाव को प्रस्तुत किया। वहीं, हाल ही में इसके लिए आईआईटी कानपुर के नोएडा परिसर में ‘एसबीआईएफ लीप: इनोवेटर्स फॉर भारत डेमो डे एंड इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भारतीय स्टेट बैंक की सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इकाई एसबीआई फॉउंडेशन द्वारा समर्थित और एसआईआईसी, आईआईटी कानपुर द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत कृषि प्रौद्योगिकी, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप को चरणबद्ध उपलब्धियों के आधार पर कुल ₹2.64 करोड़ की अनुदान सहायता दी गई है। इस पहल के माध्यम से आर्थिक सहायता, व्यवस्थित मार्गदर्शन, विशेषज्ञों की सलाह और उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि नवाचार आधारित समाधानों को विकसित करने और बाजार तक पहुंचाने में मदद मिल सके। इस कार्यक्रम में स्टार्टअप संस्थापकों, निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और नवाचार से जुड़े अन्य लोगों ने भाग लिया। यहां स्टार्टअप ने अपने उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन किया तथा निवेश और व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। सभी 30 स्टार्टअप्स ने आजीविका, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी चुनौतियों के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई।कार्यक्रम के प्रभाव आकलन के अनुसार, इन स्टार्टअप्स के प्रयासों से 8,000 से अधिक किसानों और 960 से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है। साथ ही, 195 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इनके नवाचारों से 2,000 टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोकने में मदद मिली है। इसके अलावा, 3,000 टन से अधिक कृषि अपशिष्ट से स्वच्छ जैव ईंधन बनाया गया है और पराली जलाने से 800 एकड़ कृषि भूमि को बचाने में मदद मिली है स्वास्थ्य के क्षेत्र स्टार्टअप्स ने 4,000 से अधिक लोगों को जांच और अन्य सेवाएं दी हैं। इन्होंने आठ से अधिक पेटेंट के लिए आवेदन किया है या पेटेंट हासिल किए हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सेवा संकल्प अभियान” के माध्यम से वित्तीय जागरूकता और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग का संदेश
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने पहली वर्षगांठ पर निभाया सामाजिक सेवा का वादा
बैंक हड़ताल: 5-डे बैंकिंग और पीएलआई का विरोध, सरकारी बैंक बंद, निजी खुले
यूको बैंक का "यूको कार्निवाल – एमएसएमई, रिटेल, कृषि एवं संसाधन" कार्यक्रम सम्पन्न
ड्राइव्ह ने महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर - ग्लोबल आफ्टरमार्केट दिग्गज के लिए ऐतिहासिक पहली साझेदारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :