जच्चा-बच्चा अस्पताल में “समयपूर्व प्रसव की रोकथाम” विषय पर जर्नल क्लब का आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जच्चा-बच्चा अस्पताल में समयपूर्व प्रसव की रोकथाम विषय पर एक एकडमिक जर्नल क्लब का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस जर्नल क्लब का मुख्य उद्देश्य समयपूर्व प्रसव की रोकथाम से संबंधित नवीनतम शोधों, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं आधुनिक चिकित्सकीय दृष्टिकोणों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शोध अध्ययनों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। विशेष रूप से ’सर्वाइकल सर्क्लाज पर चर्चा की गई, जिसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के दौरान विभागध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नवीनतम चिकित्सा अनुसंधानों को व्यावहारिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ने, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में सुधार के लिए निरंतर शैक्षणिक गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त फैकल्टी सदस्य, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट एवं जूनियर रेजिडेंट उपस्थित रहे। लगभग ’50 प्रतिभागियों’ ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक बनाया। इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन ’विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी मुख्य वक्ता ’डॉ. पविका लाल एवं डॉ. भारती’ रहीं, जबकि कार्यक्रम का समन्वय ’डॉ. फरहीन सिद्दीकी’ द्वारा किया गया।- किन गर्भवती महिलाओं में सर्वाइकल सर्क्लाज की आवश्यकता जच्चाब च्चा अस्पताल की विभागध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी ने बताया कि सर्वाइकल सर्क्लाज के लिए उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के टांकों एवं उनके प्रभावों में क्या अंतर होता है। ,सर्वाइकल सर्क्लाज द्वारा समयपूर्व प्रसव के जोखिम को किस सीमा तक कम किया जा सकता है।, विभिन्न शोध अध्ययनों के निष्कर्षों एवं उनके चिकित्सकीय महत्व का विश्लेषण।
|