केसरवानी वैश्य नगर महिला सभा द्वारा सनातन उत्सव का भव्य आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी। सिगरा स्थित स्क्वायर-एस में केसरवानी वैश्य नगर महिला सभा द्वारा सनातन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और नारी शक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। मां गंगा के सानिध्य में महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में गंगा आरती प्रस्तुत कर सनातन संस्कृति की छटा बिखेरी,करवा चौथ, डाला छठ, डांडिया-गरबा और अयोध्या में भगवान श्रीराम की विजय उत्सव को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। महिलाओं द्वारा पारंपरिक साड़ी व लहंगे में प्रस्तुत रैम्प वॉक ने सभी का मन मोह लिया। सभा की अध्यक्षा श्रीमती वंदना केशरी ने सनातन उत्सव को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का सशक्त माध्यम बताया और उन्होने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ साथ समाज में एकता, सहयोग संस्कारों को मजबूत बनाते हैं महामंत्री श्रीमती सारिका केशरी ने सभी बहनों, सदस्यों, सहयोगियों और प्रतिभागी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालिका सीमा जी ने बहुत सुंदर संचालन से शमा को बांध दिया संरक्षिकाओं श्रीमती शतरूपा जी, सुधा जी,मनोरमा गुप्ता स्नेहलता जी, अर्चना जी,गीता,भारती, प्रीति,अर्चना, पल्लवी, निरूपा रंजना, कविता, जया, स्नेहा, सुनीता शिल्पी सरोज सोनाली सिमरन रीतु सहित सभी का योगदान सराहनीय रहा ।
|