ईपीएफओ ने मनाया 74वां स्थापना दिवसरू कानपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनजागरूकता अभियानों की धूम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 74वें स्थापना दिवस सप्ताह के तहत क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय, कानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ शहर में सामाजिक सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाए गए।कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 74वें स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय, कानपुर में विभिन्न जनजागरूकता, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बख्शी व विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्रीय समिति के सदस्य एस. बाजपेई एवं सुखदेव मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के तहत कार्यालय परिसर में रंगोली, नृत्य एवं संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।की गरिमा बढ़ाई।कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली सजाकर ईपीएफओ के 74वें स्थापना दिवस की झलक प्रस्तुत की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थापना दिवस को उत्सवपूर्ण वातावरण में मनाया। स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान कार्यालय द्वारा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कानपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को भविष्य निधि के महत्व और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नौकरी के दौरान भविष्य निधि में जमा की गई राशि व्यक्ति के सेवानिवृत्त जीवन, वृद्धावस्था एवं भविष्य की आवश्यकताओं के समय आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पेंशनभोगियों की सुविधा एवं जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार के लिए कानपुर रोडवेज के सहयोग से विशेष स्टीकर एवं जागरूकता पैनल से सुसज्जित बस को भी रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया की जानकारी पहुँचाना तथा निःशुल्क जीवन प्रमाण पत्र सुविधा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जिससे अधिक से अधिक पेंशनभोगी इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इस दौरान क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम शाहिद इकबाल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय प्रतीश सिंह, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-तृतीय कुमार अभिषेक, सहायक आयुक्त श्रीमती गरिमा सिंह एवं खुशीराम जोशी सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
|