बारह सूत्रीय मांगों के समर्थन में सौंपा सम्बोधित ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल की संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति, नई दिल्ली के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल के सभी कार्यालयों के अलावा कानपुर मुख्यालय में भी बारह सूत्रीय मांगों के समर्थन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मध्यावकाश प्रदर्शन करके सामुहिक विरोध प्रदर्शन किया एवं 12 सूत्रीय मांगों हेतु ज्ञापन पारित किया गया जिसे माननीय राजस्व सचिव एवं माननीय चेयरमैन केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली को भेजा गया I बताया गया कि 31 अक्टूबर 26 के बाद से उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त का पद भी खाली है, जिससे राजस्व संग्रह के साथ-2 कई महत्त्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. इस पर ध्यान देना अति आवश्यक है.
मांगों का चार्टर (Charter of Demands): कैडर रिव्यू एवं पुनर्गठन (Cadre Review & Restructuring) प्रक्रिया को तत्काल अंतिम रूप दिया जाए।आयकर अधिकारियों (ITOs) के लिए 01.01.2014 से ऑल इंडिया इंटर-से वरिष्ठता सूची (AIISL) को अंतिम रूप दिया जाए।भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue Service) के भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए।निरीक्षक (Inspector), कार्यालय अधीक्षक (Office Superintendent) एवं कर सहायक (Tax Assistant) के पदों के भर्ती नियमों में निम्नानुसार आवश्यक संशोधन किए जाएं.इंटर चार्ज ट्रांसफर (ICT) नीति को पुनः लागू (restore) किया जाए।
विभाग में वर्तमान कार्य परिवेश को ध्यान में रखते हुए सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के कार्यों/दायित्वों को अंतिम रूप दिया जाए तथा ITBA एवं अन्य मॉड्यूल में उचित जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएं।नव-प्रोन्नत आयकर अधिकारियों (ITOs) को लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएं, वर्तमान उपयोगकर्ताओं के पुराने लैपटॉप बदले जाएं, AO एवं PS कैडर के अधिकारियों तथा निरीक्षकों को भी स्वीकृत प्राधिकरण के अनुसार लैपटॉप प्रदान किए जाएं।अनावश्यक रिपोर्ट को बन्द किया जाए I
9.2014 से 2018 बैच प्रोन्नत IRS अधिकारियों के इशू का समाधान किया जाए I सेवा संबंधी कानूनी विवाद में आदेशों को उचित रूप से लागू करना I उपायुक्त/सहायक आयुक्तों के स्थानांतरण आदेश का संशोधन किया जाए I आउट सोर्सिंग बन्द की जाए Iइस प्रदर्शन में आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ एवं आयकर कर्मचारी महासंघ से काम० अरविंद त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं शिव कुमार के संचालन में काम० सुनील कुमार (सर्किल महासचिव,ITEF), बृजेश कुमार (सर्किल उपाध्यक्ष, ITEF), राघवेन्द्र सिंह, शरद प्रकाश अग्रवाल, शिवेन्दु श्रीवास्तव (रीजनल सचिव,ITEF), पंकज यादव, प्रवीण बाजपेई, सुनील सोनकर, राजेश तिवारी, शक्ति कृष्ण शुक्ला, अनुराग बाजपेई, दीपांकर चौरसिया, अनूप तिवारी, रजत सिंह, शिवम पाल, सुमित पाल सहित भारी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर प्रदर्शन को सफल बनाया I