कुलपति एवं महानिदेशक उपकार ने कृषि विज्ञान केंद्रों की समीक्षा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. संजीव कुमार गुप्ता की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों की गहन रणनीतिक और वित्तीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विश्वविद्यालय कानपुर के अंतर्गत आने वाले सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के विगत कार्यों, उपलब्धियों और वित्तीय स्थिति का आकलन किया गया।महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने किसानों की आय बढ़ाने और नई कृषि तकनीकों को सीधे खेतों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।बैठक में कृषि प्रसार कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई ताकि उन्नत बीज और आधुनिक कृषि पद्धतियां समय पर किसानों को उपलब्ध हो सकें।कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीव गुप्ता और अन्य उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केवीके के संचालन और चुनौतियों को लेकर समीक्षा की गई है। सभी अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर आईसीएआर के पूर्व सहायक महानिदेशक (तिलहन एवं दलहन) डॉ बी बी सिंह, उपमहानिदेशक उपकार डॉ परमेंद्र सिंह, डॉ एस के सिंह, निदेशक प्रसार बांदा कृषि विश्वविद्यालय डॉक्टर एन के बाजपेई, आईसीएआर अटारी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ अजय कुमार सिंह सहित सभी केवीके के अध्यक्ष/वरिष्ठ वैज्ञानिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
|