श्रम विभाग मिनिस्टीरियल एम्प्लॉइज एसो. चुनाव में प्रत्यूष अध्यक्ष व अभिषेक महामंत्री
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। श्रम विभाग मिनिस्टीरियल एम्प्लॉइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वर्ष - 2026 के चुनाव में प्रत्यूष पाण्डेय अध्यक्ष व अभिषेक कटियार महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित होने पर सभी पदाधिकारियों को उप श्रमायुक्त अंजू वर्मा एवं उप श्रमायुक्त जय प्रताप ने मोमेंटो दे कर उन्हें बधाई देते हुए कर्मचारी हितों के लिए सदैव अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।स्टेट कॉर्डिनेटर सैयद रिजवान अली ने बताया कि 149 मतो में 146 लोगो ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 6 पदाधिकारी और 15 कार्यकारणी के लोग श्रम विभाग मिनिस्टीरियल एम्प्लॉइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वर्ष - 2026 के चुनाव निर्वाचित हुए। यह चुनाव 20 नवंबर,2026 को चुनाव कराया गया था, जिसमें प्रत्यूष पाण्डेय ने अध्यक्ष पद व अभिषेक कटियार ने महामंत्री पद समेत अन्य लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन करवाया था। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आए परिणाम आया तो उसमें प्रत्यूष पाण्डेय अध्यक्ष व अभिषेक कटियार ने महामंत्री पद पर जीत हासिल की। इसके साथ ही शैलेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष,राज कुमार संयुक्त मंत्री,रोहित कुमार कोषाध्यक्ष,परमानंद सोनकर ने जीत हासिल की। इस दौरान सम्मान समारोह में मुख्य रूप से अपर श्रमायुक जुनेद अहमद,उप श्रमायुक्त अंजू वर्मा, स्टेट कॉर्डिनेटर सैयद रिजवान अली, मोहिनी शुक्ला, भान् प्रताप सिंह, पिंकी राणा, स्वपनिल त्रिपाठी, राजीव सक्सेना, शबाना सुल्ताना, रोहित शुक्ला, अनुज सिंह प्रांजुल सहाय, शनिदेव त्रिपाठी, अमन श्रीवास्तव, मोनू शर्मा, राजेश कुमार यादव, संतोष कुमार, तारा बहादुर भुजेल समेत सभी स्टाफ मौजूद रहा।
|