होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  15 दिवसीय हितचिंतक अभियान का वीएचपी ने किया श्रीगणेश
 
15 दिवसीय हितचिंतक अभियान का वीएचपी ने किया श्रीगणेश
Updated: 11/23/2026 10:48:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

15 दिवसीय हितचिंतक अभियान का वीएचपी ने किया श्रीगणेश
- रामायण' फिल्म में मनगढ़ंत कथानक पर कड़ा आक्रोश
 - थर्म-संस्कृति की रक्षा एवं राष्ट्रव्यापी 'हितचिंतक अभियान' के तहत जनजागरण का आह्वान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जीएसवीएम सभागार में सोमवार को हितचिंतक अभियान समारोह का श्रीगणेश श्रीरामजानकी दरबार का पूजन कर पनकी हनुमान मंदिर के पूज्य महंत जितेन्द्रदास महाराज, कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र, प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना, कार्याध्यक्ष डॉ उमेश पालीवाल, प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल ने किया।      अन्तर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि सनातन संस्कृति और मानबिंदुओं पर हो रहे ऐसे वैचारिक और सांस्कृतिक प्रहारों का उत्तर संगठित हिंदू समाज ही दे सकता है। इसी उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद द्वारा 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक देशभर में 'हितचिंतक अभियान' चलाया जा रहा है। 15 दिवसीय महाअभियान में घर-घर संस्कार और धर्म रक्षा अभियान के माध्यम से परिवारों तक पहुंचकर सनातन संस्कारों, राम कथा के वास्तविक आदर्शों और धर्म रक्षा के प्रति समाज को जागरूक किया जाएगा। सामाजिक समरसता और एकता प्रभु श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग, जाति और जनजातीय बंधुओं को एक सूत्र में पिरोकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया जाएगा। संगठन का सर्वव्यापी विस्तार देश के प्रत्येक गांव, बस्ती और मोहल्ले तक विहिप की इकाइयों का गठन कर लाखों नए हितचिंतकों, विशेषकर युवाओं और मातृशक्ति को राष्ट्र व धर्म के कार्यों से जोड़ा जाएगा। सेवा कार्यों का प्रसार समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और गौ-रक्षा से जुड़े सेवा प्रकल्पों को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।मिलिंद परांडे ने 'रामायण' फिल्म में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा वर्णित जीवंत कथा के तथ्यों को विकृत करने, मनगढ़ंत घटनाएं सम्मिलित करने और अनेक महत्वपूर्ण चरित्रों को न दर्शाने के षड्यंत्र के विरुद्ध कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने सनातन धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए देशभर में चल रहे 'हितचिंतक अभियान' के माध्यम से व्यापक जनजागरण और संगठन विस्तार का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में एक अरब से अधिक हिंदू राम भक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ करते हुए एक राजनीतिक विमर्श स्थापित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि एक ओर इसमें प्रभु श्री राम और उनके परिवार के चरित्रों को हल्केपन से दिखाया गया है, तो वहीं दूसरी ओर राक्षसराज रावण का महिमामंडन करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। श्री परांडे ने कहा कि अहिल्या उद्धार, निषादराज गुह की मित्रता और केवट की भक्ति जैसे प्रसंग भगवान राम के सार्वभौमिक चरित्र और सामाजिक समरसता के अभिन्न अंग हैं, जिनका फिल्म में कोई उल्लेख तक नहीं है। उल्टे, प्रभु राम द्वारा ऋषि-मुनियों की साधना, यज्ञ और गुरुकुलों में बाधक समाजद्रोही राक्षसों के उन्मूलन के महती अभियान को केवल अपनी पत्नी के अपहरण के प्रतिशोध जैसा व्यक्तिगत संघर्ष दिखाने का घृणित प्रयास किया गया है। वहीं, ज्ञान और शक्ति के बावजूद अहंकारवश सृष्टि को आतंकित करने वाले दुराचारी रावण को शोषितों के उद्धारक के रूप में प्रस्तुत करना हिंदू जनमानस की भावनाओं पर सीधा आघात है।विश्व हिंदू परिषद समस्त राम भक्तों और सनातनी बंधुओं से आह्वान करती है कि वे अपनी संस्कृति के अपमान के विरुद्ध मुखर हों तथा 'हितचिंतक अभियान' से जुड़कर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के इस महायज्ञ में सक्रिय योगदान दें। राजेश, मनीष, गोपाल, नरेश तोमर, आशीष गुप्ता, अमरनाथ, अर्चना, विवेक, गणेश, विनोद तोमर, अनुराग, आनंद, युवराज, केशव, मुकेश, नितिन, किशन, मोहित, कालीचरण समेत बड़ी संख्या में भगिनी बंधु उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
संविधान दिवस पर लखनऊ में निकलने वाली कांग्रेस संविधान रक्षा यात्रा कानपुर से रहेगी बड़ी भागीदारी
श्रम विभाग मिनिस्टीरियल एम्प्लॉइज एसो. चुनाव में प्रत्यूष अध्यक्ष व अभिषेक महामंत्री
फसल अवशेष प्रबंधन योजना अंतर्गत पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का समापन
पान मसाला कंपनी के दो अघोषित गोदामों पर राज्य कर विभाग का छापा, 119 झाल माल सीज
कड़ी मशक्कत कर गिरी भैंस को नाले से सुरक्षित निकाला गया
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :