होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आईटीआई के निर्माण कार्यों और कौशल विकास योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
 
आईटीआई के निर्माण कार्यों और कौशल विकास योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
Updated: 11/27/2026 10:12:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आईटीआई के निर्माण कार्यों और कौशल विकास योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
-प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में नवीन सभागार में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्माण कार्यों, प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रमाणपत्र वितरण एवं प्रशिक्षित युवाओं के सेवायोजन की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में राजकीय आईटीआई पांडु नगर में निर्मित आईटी लैब, वर्कशॉप एवं कक्षाओं के हस्तांतरण की स्थिति की समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि जिला टास्क फोर्स समिति के निरीक्षण में पाई गई कमियों को कार्यदायी संस्था द्वारा दूर कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के उपरांत पुनः निरीक्षण तथा फायर सेफ्टी सहित अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर हस्तांतरण की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। जिलाधिकारी ने आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
राजकीय आईटीआई में कराए जा रहे जीर्णोद्धार कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि कार्यदायी संस्था को आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र निदेशालय को प्रेषित कर दिया गया है।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 2 प्रशिक्षण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक प्राप्त करने तथा प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा उपलब्ध कराई जा रही अध्ययन सामग्री एवं यूनिफॉर्म के वितरण का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं को उनकी रुचि के अनुरूप पाठ्यक्रम चुनने की स्वतंत्रता के साथ निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। प्रशिक्षणार्थियों को 2 सेट यूनिफॉर्म एवं पाठ्य सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाती है। प्रशिक्षण के दौरान आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत आवासीय प्रशिक्षण की भी सुविधा उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा प्रशिक्षण प्रदाताओं के माध्यम से न्यूनतम 70 प्रतिशत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ने के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 के पूर्ण हो चुके प्रशिक्षण बैचों के लंबित असेसमेंट एवं प्रमाणीकरण की भी समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि इस संबंध में कौशल विकास मिशन मुख्यालय को पत्र प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए लंबित असेसमेंट एवं प्रमाणीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, जिससे प्रशिक्षित युवाओं के सेवायोजन में सुगमता हो सके।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शिक्षक समाज और राष्ट्र का निर्माता : मुकुल कानिटकर
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हिंदू मेले में नशा मुक्ति जागरूकता कैंप रहा आकर्षण का केंद्र
गंगा फोर्स जवानों ने विद्यार्थियों को गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
दो दिवसीय विद्यार्थियों के प्रशिक्षण का हुआ समापन
हिंदू आध्यामिक सेवा मेले में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सपा को गठबंधन पर लिया आड़े हाथो
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :