डीसीपी हेडक्वार्टर कुलदीप सिंह गुनावत को मिली जिम्मेदारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन ने 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सूची में शहर के डीसीपी हेडक्वार्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी का नाम, उन्हें प्रयागराज भेजा गया है। उनकी जगह प्रयागराज में तैनात कुलदीप सिंह गुनावत को शहर में डीसीपी हेडक्वार्टर बनाया गया है। इस बदलाव के साथ कमिश्नरेट में अधिकारियों की जिम्मेदारियां परिवर्तित हुआ।दिनेश चंद्र त्रिपाठी डीसीपी वेस्ट के पद पर तैनात थे। सचेंडी में किशोरी से गैंगरेप के मामले में लापरवाही बरतने के आरोपों के बाद उन्हें डीसीपी वेस्ट से हटाकर डीसीपी हेडक्वार्टर बनाया गया था। अब उनका तबादला प्रयागराज कर दिया गया है। उनकी जगह कुलदीप सिंह गुनावत को जिम्मेदारी मिली।
|