जाजमऊ स्थित 20 एमएलडी सीईटीपी की समीक्षा, लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश
*सीईटीपी के सुचारु संचालन में आ रही बाधाओं का त्वरित समाधान कर प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने पर जोर*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।महानिदेशक, नमामि गंगे एवं अपर परियोजना निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन श्री राजीव मित्तल द्वारा आज जाजमऊ स्थित 20 एमएलडी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में
बैठक के दौरान जाजमऊ 20 एमएलडी सीईटीपी से संबंधित निर्माण कार्यों, वर्तमान प्रगति एवं संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों से परियोजना के विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीईटीपी के सुचारु संचालन में आ रही विभिन्न बाधाओं एवं समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महानिदेशक, नमामि गंगे एवं अपर परियोजना निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचालन में आ रही बाधाओं को चिह्नित कर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्लांट का प्रभावी एवं नियमित संचालन किया जा सके।
जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी कार्यों में आवश्यक गंभीरता बरती जाए तथा संचालन संबंधी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परियोजना की प्रगति एवं संचालन संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे जैन, सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।