होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  दवाओं की खरीद-बिक्री का ब्योरा नहीं किया डिस्प्ले, विभाग का 11 अस्पतालों को नोटिस, चलेगा विशेष अभियान
 
दवाओं की खरीद-बिक्री का ब्योरा नहीं किया डिस्प्ले, विभाग का 11 अस्पतालों को नोटिस, चलेगा विशेष अभियान
Updated: 11/28/2026 10:39:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दवाओं की खरीद-बिक्री का ब्योरा नहीं किया डिस्प्ले, विभाग का 11 अस्पतालों को नोटिस, चलेगा विशेष अभियान

- मनमाने दाम पर दवाएं बेचने की शिकायतें, 11 फार्मेसियों को नोटिस देकर जवाब मां

हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। अस्पतालों की फार्मेसियों में दवाओं की खरीद और बिक्री का ब्योरा सार्वजनिक रूप से डिस्प्ले न किए जाने पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने 11 अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जांच के दायरे में शहर के अन्य अस्पताल भी हैं। विभाग ने पहले चरण में अस्पताल फार्मेसियों की जांच शुरू की है। इसके बाद मेडिकल स्टोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। जांच रिपोर्ट शासन को भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शासन ने मरीजों और उनके तीमारदारों को दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक और कीमतों की पारदर्शी जानकारी देने के लिए सभी अस्पताल फार्मेसियों और मेडिकल स्टोरों को खरीद-बिक्री का विवरण सार्वजनिक करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत अस्पतालों को अपनी पब्लिक वेबसाइट तैयार कर दवाओं का पूरा ब्योरा अपलोड करना था। अस्पताल परिसर में डिस्प्ले बोर्ड लगाकर दवाओं की उपलब्धता और दरों की जानकारी प्रदर्शित करनी थी। इसके बावजूद अब तक किसी अस्पताल ने न तो वेबसाइट पर विवरण सार्वजनिक किया है और न ही परिसर में डिस्प्ले बोर्ड लगाया है। दरअसल, अस्पतालों की फार्मेसियों में मनमाने दाम पर दवाएं बेचने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। अमर उजाला ने भी मोनोपॉली दवाओं के जरिये मरीजों से वसूली के इस खेल को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद शासन ने मामले का संज्ञान लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शासनादेश जारी किया था। हालांकि, आदेश के बावजूद अस्पताल संचालकों ने व्यवस्था लागू नहीं की। दूसरी ओर, कार्रवाई की रफ्तार को लेकर ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर में बड़ी संख्या में निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हैं, लेकिन अब तक कुछ अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि पहले चरण में अस्पतालों की फार्मेसियों का चिह्नांकन और जांच की जा रही है। अब तक 11 फार्मेसियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। अगले चरण में मेडिकल स्टोरों की सघन जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। दवा व्यापारियों और फार्मेसी संचालकों का तर्क है कि खरीद और बिक्री के दाम सार्वजनिक करने से मरीजों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। उनका कहना है कि दवाओं की खरीद, रखरखाव और मरीजों तक पहुंचाने में होने वाला खर्च भ जुड़ा रहता है। केवल खरीद-बिक्री के अंतर को देखकर मरीज फार्मेसी संचालकों पर सवाल उठा सकते हैं। शासन को पारदर्शिता के साथ सभी दवाओं की एमआरपी भी अपने स्तर से तय करनी चाहिए।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीयूएमएस के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने आरएमएलआईएमएस लखनऊ में दिया प्रतिष्ठित ‘प्रो. सचिन अवस्थी ओरेशन’ व्याख्यान
यूपीयूएमएस सैफई और सीएसआईआर- सीडीआरआई लखनऊ के बीच ऐतिहासिक समझौता, जैव चिकित्सा अनुसंधान एवं क्लिनिकल ट्रायल को मिलेगी न
सर्दियों में प्रदूषण से फेफड़ों के स्वास्थ्य को खतरा, लोगों से सतर्क रहने का किया आग्रह
खुद दवा खाकर पेश की मिसाल, सैकड़ों लोग हुए प्रेरित
कार्डियोलॉजी में मरीजों की बढ़ी परेशानी, पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों में लगने को मजबूर तीमारदार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :