होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण
 
ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण
Updated: 11/29/2026 11:10:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण
*ई-चालानी वादों के निस्तारण से 4 लाख 34 हजार 500 रुपये की धनराशि वसूल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर। रजिस्ट्रार जनरल, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 नवंबर 2026, चतुर्थ शनिवार को जनपद न्यायालय, कानपुर नगर में मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के चालानी वादों के निस्तारण हेतु ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अनमोल पाल के निर्देशन में आयोजित विशेष लोक अदालत की अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता-I ने की।
विशेष लोक अदालत का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता-I एवं नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत रश्मि सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने कहा कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक एमवी एक्ट के चालानी वादों का निस्तारण कर आम जनमानस को इसका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी से विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की।
विशेष लोक अदालत में चालानी वादों का निस्तारण ऑनलाइन माध्यम से किया गया। जनपद न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार शुक्ला ने 533 वादों का निस्तारण किया। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-02 चन्दन कुमार सिंह ने 10, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-4 साधना गिरी ने 65, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-6 स्वतंत्र सिंह रावत ने 24, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 अतुल कुमार नायक ने 40, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 आनन्देश सिंह ने 131, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-7 अमित सिंह-III ने 49, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-5 अभिनय सिंह ने 12, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-3 देवर्षि देव कुमार ने 75, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-6 सिद्धार्थ शेखर सिंह ने 17, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-5 अनुज सिन्हा ने 76 तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 अर्पित गोयल ने 26 वादों का निस्तारण किया।
इसी क्रम में अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-1 सौम्या अरुन ने 208, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-2 शिप्रा ने 320, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-3 अर्जित वर्मा ने 3, न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 अभिषेक सिंह-II ने 113, न्यायिक मजिस्ट्रेट-3 प्रशान्त वर्मा ने 5, न्यायिक मजिस्ट्रेट-7 अक्षय कुमार ने 201, न्यायिक मजिस्ट्रेट-8 आकृति प्रकाश ने 32 तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट-9 शिवानी सिंह-III ने 10 वादों का निस्तारण किया।
इस प्रकार जनपद न्यायालय, कानपुर नगर के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 1,950 चालानी वादों का निस्तारण किया गया तथा 4,34,500 रुपये की धनराशि वसूल की गई।
कार्यक्रम में विशेष लोक अदालत के संबंध में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमारी ने जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी, लोक अदालत रश्मि सिंह ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, एलएडीसी, जनपद न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी तथा पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस की बड़ी कामयाबी, CEIR पोर्टल से 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद
विशेष मतदाता अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल स्थित बूथों का किया निरीक्षण
कानपुर में प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों के लिए 35,779 करोड़ रुपये की ऋण संभाव्यता का आकलन, जिलाधिकारी ने नाबार्ड की पीएल
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर जोर, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
कल्याणपुर ब्लॉक की 49 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने की मुहिम, 15 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :