होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  दीपावली पर्व पर मिलावटखोरी रोकने हेतु विशेष अभियान – 09 नमूने लिए गए, ₹9.18 लाख मूल्य का मिलावटी खोया नष्ट
 
दीपावली पर्व पर मिलावटखोरी रोकने हेतु विशेष अभियान – 09 नमूने लिए गए, ₹9.18 लाख मूल्य का मिलावटी खोया नष्ट
Updated: 10/15/2025 7:30:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दीपावली पर्व पर मिलावटखोरी रोकने हेतु विशेष अभियान – 09 नमूने लिए गए, ₹9.18 लाख मूल्य का मिलावटी खोया नष्ट
*कुल 2,540 किलोग्राम खोया तथा 100 लीटर दूध प्रथम दृष्टया मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त पाया गया।
*खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मौके पर ही जेसीबी मशीन से गड्डा खुदवाकर उक्त मिलावटी खोया एवं दूध को मिट्टी में दबाकर नष्ट कराया गया।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्वों के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य विभाग लगातार प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखे, दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाए एवं जनपदवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
इस अभियान का उद्देश्य जनमानस को गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराना है। अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य)-II श्री संजय प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
त्योहारों के मद्देनज़र विशेष रूप से खोया, पनीर, दूध, घी, मिठाई, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स, खाद्य तेल, वनस्पति घी, रंगीन मिठाइयाँ व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोकथाम के लिए निर्माण इकाइयों, रीलैबलर, पैकर, कोल्ड स्टोरेज, भंडारण इकाइयों व मंडियों में निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान संचालित किया गया।
*खाद्य नमूना संग्रह की जानकारी
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दिनांक 14.10.2025 को विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 09 खाद्य नमूने संकलित किए गए।
*क्रम संख्याखाद्य पदार्थप्रतिष्ठान का स्थान
1रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयलदुर्गा विहार, नौबस्ता
2बेसनदुर्गा विहार, नौबस्ता
3बूंदीदुर्गा विहार, नौबस्ता
4खोयापनकी, कानपुर नगर
5खोयापनकी, कानपुर नगर
6खोयासजेती, घाटमपुर
7खोयाअजौरी, सजेती, घाटमपुर
8दूधसजेती, घाटमपुर
9स्किम्ड मिल्क पाउडरसजेती, घाटमपुर
सभी 09 नमूने विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किए गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
*खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच एवं जागरूकता गतिविधियाँ
खाद्य सचल प्रयोगशाला (FSW) द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की गई।
*अधिकारियों ने ग्राहक संतुष्टि फीडबैक स्टिकर दुकानों पर चिपकवाए।
खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता, हाइजीनिक वातावरण एवं उपयोग अवधि (Best Before Date) बड़े अक्षरों में अंकित करने के निर्देश दिए गए।
दूध एवं छेना आधारित मिठाई निर्माताओं को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया।
*खराब खोया एवं दूध नष्ट करने की कार्रवाई
1. सजेती, घाटमपुर स्थित एक परिसर में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे गए 140 किलोग्राम खराब व बदबूदार खोया एवं दूध (अनुमानित मूल्य ₹18,000/-) को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नष्ट कराया गया।
2. पनकी रोड, कानपुर नगर पर आगरा व कानपुर देहात से लाई गई पिकअप/श्री व्हीलर से लाए गए 2500 किलोग्राम संदेहास्पद खोया को मौके पर खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा अनुपयुक्त घोषित किए जाने पर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर नष्ट कराया गया।
इस खोया का अनुमानित मूल्य ₹9,00,000/- था।
कुल छापेमारी की संख्या: 02 प्रमुख स्थान (सजेती एवं पनकी क्षेत्र)
कुल खाद्य नमूने संकलित: 09
नष्ट किया गया खोया एवं दूध: 2,640 किलोग्राम
कुल अनुमानित मूल्य: ₹9,18,000/-
खाद्य सचल प्रयोगशाला जांच स्थल: विभिन्न बाज़ार एवं मिठाई प्रतिष्ठान, नौबस्ता–घाटमपुर क्षेत्र

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दिव्यांग महिला को मिला भूखण्ड पर कब्ज़ा, 2018 से भटक रही थी न्याय के लिए
स्वदेशी मेले के तीसरे दिन सांसद रमेश अवस्थी व विधायक सरोज कुरील ने किया भ्रमण, स्टॉलों पर दिखा उत्साह
ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जीजीआईसी चुन्नीगंज में
सड़क सुरक्षा एवं यातायात समिति की बैठक सम्पन्न
मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत परितोष इंटर कॉलेज में चलाया गया जनजागरूकता अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :