होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  दिव्यांग महिला को मिला भूखण्ड पर कब्ज़ा, 2018 से भटक रही थी न्याय के लिए
 
दिव्यांग महिला को मिला भूखण्ड पर कब्ज़ा, 2018 से भटक रही थी न्याय के लिए
Updated: 10/15/2025 7:37:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दिव्यांग महिला को मिला भूखण्ड पर कब्ज़ा, 2018 से भटक रही थी न्याय के लिए
*संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को बताई थी अपनी पीड़ा, हुआ समाधान
*डीएम की सख़्ती से हल हुई जमीन, बिजली, राशन व आधार की समस्याएं
*डीएम ने की संपूर्ण समाधान दिवस पर आए प्रकरणों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर, 
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गत 4 अक्टूबर को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए प्रकरणों की आज समीक्षा की। डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम के निर्देश के क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह एवं तहसीलदार विनय द्विवेदी ने कई जटिल प्रकरणों का समाधान कराया।
*वर्षों से लंबित भूखण्ड पर मिला कब्ज़ा
ग्राम सेन पश्चिमपारा की दिव्यांग महिला मिथलेश पत्नी आदित्य राजपूत ने वर्ष 2018 में भूखण्ड खरीदा था, लेकिन कब्ज़ा अब तक नहीं मिल पाया था। राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर सात दिन की समयसीमा में उन्हें उनके हक की ज़मीन का कब्ज़ा उपलब्ध कराया। लंबे इंतजार के बाद न्याय मिलने से महिला के चेहरे पर संतोष और राहत साफ झलक रही थी।
*दिव्यांग पुत्री के पिता को सहारा
परमट निवासी दिनेश चंद्र अपनी जन्मजात दिव्यांग पुत्री के लिए मदद की गुहार लेकर आए थे। सात दिन की अवधि में उनका आय प्रमाणपत्र तैयार कर दिया गया, पेंशन और प्रमाणपत्र की प्रक्रिया संचालित कराई गई और आधार कार्ड का आवेदन भी ऑनलाइन पूर्ण कराया गया।
*खतौनी और बिजली की समस्या सुलझी
ग्राम जरौली की पुष्पा देवी का नाम खतौनी में दर्ज न होने की शिकायत पर अभिलेख दुरुस्त कर प्रविष्टि कराई गई। शारदा नगर निवासी रविकांत शुक्ला की सोलर चेक मीटर संबंधी समस्या भी विद्युत विभाग ने इस अवधि में निस्तारित कर दी।
*राशन और आधार संबंधी प्रकरण निपटे
अख्तरी बेगम और नसरीन वसी के राशनकार्डों में संशोधन किया गया, वहीं अमित कुमार का लंबित अंत्योदय राशनकार्ड भी जारी कर दिया गया। आधार सुधार से जुड़े प्रकरणों में चंद्रिका प्रसाद कुरील और सौम्या गौतम के आवेदन परीक्षण के बाद पूरे कराए गए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में लंबित रहे जटिल प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में हल कर दिया गया है, जिससे फरियादियों को बार-बार भटकना न पड़े। सभी शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और समाधान स्थायी रूप से सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दीपावली पर्व पर मिलावटखोरी रोकने हेतु विशेष अभियान – 09 नमूने लिए गए, ₹9.18 लाख मूल्य का मिलावटी खोया नष्ट
स्वदेशी मेले के तीसरे दिन सांसद रमेश अवस्थी व विधायक सरोज कुरील ने किया भ्रमण, स्टॉलों पर दिखा उत्साह
ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जीजीआईसी चुन्नीगंज में
सड़क सुरक्षा एवं यातायात समिति की बैठक सम्पन्न
मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत परितोष इंटर कॉलेज में चलाया गया जनजागरूकता अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :