आरटीओ कार्यालय में नारी सशक्तिकरण मिशन 5.0 का हुआ आयोजन
U- 50 महिलाओ को वितरित किए गए हेलमेट
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। संभागीय परिवहन कार्यालय में नारी सशक्तिकरण मिशन 5.0 के तहत महिलाओं का सम्मान कर उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण को आरआई अकांक्षा सिंह ने हेलमेट पहना कर सम्मानित किया और उपस्थित महिलाओ को सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट को जरूर पहनने की सलाह दी।
उ.प्र. शासन द्वारा नारी सशक्तिकरण मिशन 5.0 पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के सारथी भवन परिसर में आरआई आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण मिशन 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण रही। सर्वप्रथम आरटीओ प्रशासन राकेन्द्र कुमारर सिंह ने महिला सशक्तिकरण मिशन 5.0 के तहत उपस्थित महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है। इस सूत्र को सभी लोग याद रखे ताकि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमो का पालन करे और हेमलमेट जरूर पहने क्यो कि जीवन बहुमूल्य है और इसे मनमानी तरीके से व्यर्थ न करे। इसी क्रम में मुख्य अतिथि स्वप्निल वरूा ने कहा कि आज कल की बच्चियां बहुत ही तेज रफ्तार में वाहन चलाती है जिस पर नियंत्रण रखसना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि युवतियों हो या फिर महिलाएं जब भी वाहन चलाये तो धीमी गति से तथा बिना हेलमेट के वाहन न चलाये। क्यो कि हेलमेट पहनना अपनी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि स्वप्निल वरूण व आरआई आंकाक्षा सिंह ने उपस्थित महिलाओ एवं युवतियों को हेलमेट भेंट किए ताकि वह दुर्घटनाओ से बच सके और नियमित हेलमेट का प्रयोग करे। इस मौके पर मुख्य रूप से उप परिवहन आयुक्त आर आर सोनी, आरटीओ प्रशासन राजेंद्र कुमार सिंह, आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, पीटीओ मानवेंद्र प्रताप सिंह ,दीपक सिंह, आर आई आकांक्षा सिंह व आरआई संतोष कुमार समेत समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।