होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  माह अक्टूबर, 2025 के किसान दिवस का सफल आयोजन
 
माह अक्टूबर, 2025 के किसान दिवस का सफल आयोजन
Updated: 10/15/2025 10:34:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

माह अक्टूबर, 2025 के किसान दिवस का सफल आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।माह अक्टूबर, 2025 के “किसान दिवस” का आयोजन उप कृषि निदेशक सभाकक्ष, कृषि भवन परिसर में किया गया। इस अवसर पर महिला किसान दिवस का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 70 कृषकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में विभिन्न कृषकों द्वारा अपनी समस्याएँ एवं कृषि संबंधी अनुभव साझा किए गए। कृषकों की ओर से प्रस्तुत शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उप कृषि निदेशक डॉ० आर०एस० वर्मा ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने कृषकों को उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आलू फसल में झुलसा रोग की रोकथाम हेतु प्रति कि.ग्रा. बीज पर 05 ग्राम ट्राइकोडरमा से बीज शोधन करें।
उन्होंने कृषकों को रबी फसलों की समय से बुवाई करने, फसल विविधीकरण अपनाने एवं चना, मटर, मसूर तथा तिलहनी फसलों के आच्छादन को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने कृषकों को आय वृद्धि हेतु खेती के साथ-साथ पशुपालन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने पशुपालन विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनमें देय अनुदान की जानकारी भी साझा की।
श्री राहुल यादव, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) ने कृषक उत्पादक संगठनों (एफ०पी०ओ०) के महत्व एवं उनके लिए उपलब्ध बैंकिंग सहायता पर विस्तृत जानकारी दी तथा कृषकों से एफ०पी०ओ० से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
श्रीमती प्राची पांडेय, जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान में कृषि क्षेत्र में महिला कृषकों की 42 प्रतिशत भागीदारी है। उन्होंने बताया कि कृषक जैविक या प्राकृतिक खेती अपनाकर जैविक उत्पादों की बिक्री से अधिक आय अर्जित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में श्री सलीमुद्दीन (जिला कृषि रक्षा अधिकारी), श्री सुनील सिंह (मत्स्य निरीक्षक), श्री अनिल कुमार (उद्यान निरीक्षक), सुश्री सुष्मिता (वरिष्ठ प्रचार सहायक, ग्रुप-ए) सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित हुई जनसुनवाई एवं पोषण पंचायत कार्यक्रम
आरटीओ कार्यालय में नारी सशक्तिकरण मिशन 5.0 का हुआ आयोजन
लोकतंत्र के अनसुने प्रहरियों का डीएम ने किया सम्मान
उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को मिला निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का तोहफ़ा
स्वच्छता से ही स्वास्थ्य और सुख दोनों संभव हैं
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :